फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी भर्ती : वित्त मंत्रालय में मिल रहीं 24 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरियां, मौका मत चूकना

Thu, 13 May 2021 06:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस (Ministry of Finance) ने बड़ी शानदार भर्ती शुरू की है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है। ऐसा मौका रोज-रोज नहीं मिलता है। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस (Ministry of Finance) ने बड़ी शानदार भर्ती शुरू की है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।  


 
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस अधिसूचना के अनुसार, वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वित्त मंत्रालय भर्ती के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इन पदों पर आवेदन के लिए 07 जून, 2021 तक अंतिम तिथि। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 53 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
पदों की संख्या- 53
पद    संख्या

रजिस्ट्रार    10
असिस्टेंट रजिस्ट्रार    17
रिकवरी ऑफिसर    26
 

4 of 5
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया 
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 56 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : source
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

संभावित वेतनमान 
इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 67,700 रुपये से 2,09,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें