फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी 2021: 8वीं पास अभ्यर्थियां के लिए 507 पदों पर भर्ती, वेतन 52,000 रुपये तक

Mon, 08 Mar 2021 09:28 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jobs

पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक आवेदकों की भर्ती ग्रेड IV, जूनियर असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन के 641 पदों पर की जाएगी। 2 मार्च से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आठवीं पास, आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.animalhusbandry.assam.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड IV के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से लेकर 52,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं अन्य पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 से लेकर 60,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण- 

कुल पद - 641 पद

  • ग्रेड IV- 507 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (सब ऑर्डिनेट) - 115 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (एचक्यू) - 61 पद
  • इलेक्ट्रीशियन/ प्लांट ऑपरेटर - 11 पद
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 2 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 13 मार्च, 2021

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर

आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं ओबीसी/एमओबीएक्ससी के अभ्यर्थियों को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी।  

चयन प्रक्रिया - जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं ग्रेड IV और इलेक्ट्रीशियन/ प्लांट ऑपरेटर के पद हेतु आवेदकों का चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर

शैक्षणिक योग्यता - 

  • ग्रेड IV- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जूनियर असिस्टेंट (एचक्यू/सब ऑर्डिनेट) - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  
  • इलेक्ट्रीशियन/ प्लांट ऑपरेटर - असम सरकार के अधीन किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दो साल का आईटीआई डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं।    

नोट - ध्यान रहे यह भर्ती केवल असम के निवासियों के लिए निकाली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें