जॉब्स
- फोटो : Social Media
विभिन्न ट्रेड में अपरेंटिस का अवसर
एसजेवीएन लिमिटेड, शिमला, हिमाचल प्रदेश मे मैकेनिकल, सिविल, वास्तुकला इत्यादि के 280 पदों पर रिक्तियां हैं। लेकिन इन रिक्तियों के लिए केवल हिमाचल प्रदेश के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए एआईसीटीई मान्य संबंधित विषय से पूर्ण कालिक इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी पूर्णकालिक स्नातक डिग्री/ डिप्लोमा/ आईटीआई इत्यादि के साथ अन्य पात्रताएं होना आवश्यक है। चयनित आवेदकों को प्रति माह 10,000, 8,000 व 7,000 रुपये तक का वेतन योग्यता अनुसार दिया जाएगा । इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर www.sjvn.nic.in विजिट कर सकते हैं।