फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs 2021: सरकारी बैंक में करना चाहते हैं नौकरी, ये हैं टॉप 3 खबरें

Mon, 28 Dec 2020 10:57 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी बैंक जॉब वैकेंसी 2021 - फोटो : अमर उजाला
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो अब आपका यह इंतजार खत्म हुआ। सरकारी बैंकों में नौकरी करने का बेहतरीन मौका सामने आया है। यहां हम आपको टॉप तीन बैंक नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप तुरंत आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न क्षेत्रों की हैं। आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये बैंक और कब तक करना है आवेदन...

सरकारी नौकरियों की लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

2 of 4
बैंक ऑफ बड़ौदा
#पहली नौकरी: Bank of Baroda में सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपका सिलेक्शन केवल एक इंटरव्यू से होगा और 88000 तक सैलरी मिलेगी। नोटिफिकेशन लिंक और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 4
IDBI Bank
#दूसरी नौकरी: IDBI Bank: आईडीबीआई बैंक में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है, जो कि 07 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी और 60,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत अप्लाई करें।

Apply Online
विज्ञापन

4 of 4
#तीसरी नौकरी: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 11 जनवरी 2021 तक सक्रिय रहेगी। ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए हो रही हैं। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें