RRB group D recruitment
- फोटो : Amar Ujala
किस पैटर्न पर होगा CBT 1 का आयोजन :
इस भर्ती के लिए अयोजित होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।