राजस्थान पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों से इंटर्नशिप के लिए कुछ छह पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ पुलिस साइंस मैनेजमेंट में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई तक ई-मेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस के लिए रिसर्च पर काम करना होगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इस इंटर्नशिप से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।