फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: 1100 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक मौका

Wed, 28 Jul 2021 10:45 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट और इंवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
Punjab Police Recruitment 2021:  पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट (कांस्टेबल के पद पर) और इनवेस्टिगेशन  कैडर में कांस्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है और वे पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि स्नातक अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर है, क्योंकि उनको पंजाब पुलिस में दो कैडर्स के लिए आवेदन का अवसर मिल रहा है। इन रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
पंजाब पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
कुल रिक्तियों की संख्या
पंजाब पुलिस में कुल रिक्तियों की संख्या 1156 है। जिनमें से इंटेलीजेंस असिस्टेंट पदों के लिए 794 रिक्तियों और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के लिए 362 रिक्तियां हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे। जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन कर लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल
इंटेलिजेंस असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास बी.एससी/बी.टेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल पदों के लिए स्नातक की डिग्री मांगी गई है। इन रिक्तियों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी गई है।

इन रिक्तियों पर आवेदन के लिए जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 400 रुपये और एग्जामिनेशन फीस 600 रुपये देनी होगी। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 400 रुपये और एग्जामिनेशन फीस 150 रुपये देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें