फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC Recruitment 2023: एडिशनल जनरल मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Mon, 05 Jun 2023 06:22 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC Limited Recruitment: एनटीपीसी लिमिटेड ने विभिन्न और अहम पदों पर भर्ती शुरू की है। यहां अतिरिक्त महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और इंजीनियर पद पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
विज्ञापन
1 of 5
NTPC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
NTPC Limited Recruitment 2023: एनटीपीसी लिमिटेड ने विभिन्न और अहम पदों पर भर्ती शुरू की है। यहां अतिरिक्त महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और इंजीनियर पद पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।  इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 जून 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
NTPC Limited Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NTPC Limited Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता

एनटीपीसी की भर्ती में आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही पदानुसार अनुभव भी आवश्यक है।

 
विज्ञापन

3 of 5
NTPC Limited Recruitment 2023: आयु सीमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NTPC Limited Recruitment 2023: आयु सीमा

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो पदानुसार आवेदक की उम्र 30 से 52 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप NTPC की अधिकृत वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।

4 of 5
NTPC Limited Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NTPC Limited Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया

एनटीपीसी भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NTPC Limited Recruitment 2023: आवेदन शुल्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NTPC Limited Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इस प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये तो एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी को आवेदन शुल्क से छूट मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें