JSSC Recruitment 2023 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 583 पदों पर भर्तियां होनी है। आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर 01 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।