MPPEB Group 5 recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन 15 मार्च 2023 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर 29 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इसके साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 04 अप्रैल 2023 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
4 of 8
- फोटो : Amar Ujala Graphics
ग्रुप 5 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 जून 2023 से प्रारंभ होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.00 से 11.00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होने वाली है।
MPPEB Group 5 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4792 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 3054 नई भर्तियां है, जबकि 1738 बैकलॉग रिक्तियाँ इसमें शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा एक जनवरी 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एमपीपीईबी ग्रुप 5 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
7 of 8
MPPEB Recruitment 2023
- फोटो : Amar Ujala
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
अब ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर जाएं।
ग्रुप 5 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें।
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
एमपीपीईबी ग्रुप 5 पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। एमपीपीईबी चयन के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।