फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर भर्ती : इस सूबे के सरकारी महकमे में निकलीं चार हजार नौकरियां, यहां पढ़ें डिटेल्स

Thu, 29 Apr 2021 04:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

KSP Constable Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। अगर सरकारी नौकरी मिल जाए और युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है।
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। अगर सरकारी नौकरी मिल जाए और युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है। इससे समाज में प्रतिष्ठा, रौब और सम्मान भी बढ़ता है। खैर, हम बात कर रहे हैं सरकारी नौकरी के तहत पुलिस भर्ती की। कर्नाटक सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। 
विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक राज्य पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कर्नाटक राज्य पुलिस के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक पुलिस महकमे के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in/rec20.ksp-online.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 है। कुल पदों की संख्या 4000 है। 
विज्ञापन

3 of 6
Karnataka State Police
पदों का विवरण
  1. बेंगलुरु (नगर) - 1500
  2. मैसूरु (नगर) - 180
  3. हुबली - धारवाड़ - 200
  4. मंगलुरु - 155
  5. बेल्लावी - 150
  6. बेंगलुरु (जिला) - 135
  7. तुमकुर - 126
  8. चिकबल्लापुर - 110
  9. रामनगर - 130
  10. मैसूरु (जिला) - 115
  11. चामराजनगर - 65
  12. हसन - 105
  13. कोडगु - 55
  14. मांड्या - 145
  15. शिमोगा - 180
  16. चित्रदुर्ग - 70
  17. दक्षिणा कन्नड़ मंगलुरु - 75
  18. उडुपी  - 90
  19. उत्तरकांड - 130
  20. चिक्कमंगलुरु-  57
  21. बेलागावी - 78
  22. गदग - 79
  23. रेलवे बेंगलुरु - 70

महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 23 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 मई, 2021
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों। 
विज्ञापन

5 of 6
Karnataka State Police
आयु सीमा 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 
  • सामान्य आवेदकों के लिए - 250 रुपये
  • एसटी / एससी - 100 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karnataka State Police
चयन प्रकिया 
कर्नाटक पुलिस भर्ती के पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 
ऐसे करें आवेदन
कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in/rec20.ksp-online.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें