फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: इस हफ्ते निकली 10000 से ज्यादा भर्तियां; एचएसएससी, रेलवे सहित इन विभागों में सरकारी नौकरी पाने का मौका

Sun, 15 Sep 2024 01:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Govt Jobs: भारत में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
1 of 7
Govt Jobs - फोटो : Amar Ujala
Govt Jobs: भारत में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। ऐसे में उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। दरअसल, सरकार ने इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में हजारों वैकेंसी निकली है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियां चल रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Govt Jobs - फोटो : Amar Ujala
HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा में  पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा में  पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवार 24 सितंबर, 2024 रात 11.59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5666 पदों को भरना है। जिसमें पुरुष जीडी कांस्टेबल, महिला जीडी कांस्टेबल सहित कई अन्य पद शामिल है। 

इस भर्ती के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसने 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो। उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 7
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
RUHS Medical Officer Recruitment 2024:  मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती
यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ruhsraj.org) पर जाकर 1 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के कुल 1220 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 22 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
 
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एक वर्ष तक परिवीक्षा काल में उम्मीदवारों को 39,300 रुपये प्रतिमाह सैलरी में मेडिकल भत्ते के रूप में 17,400 रुपये प्रति माह जोड़कर कुल 56700 रुपये सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

4 of 7
JSSC Stenographer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
JSSC Stenographer Recruitment 2024: स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन भर्ती अभियान के माध्यम से आशुलिपिक के  454 पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 35 साल है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 38 साल है। चयनित उम्मीदवारों को 81000 रुपये तक वेतन मिलेगा। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

5 of 7
BIS Recruitment 2024 - फोटो : freepik
BIS Recruitment 2024: भारतीय मानक ब्यूरो में  ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो में ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती परीक्षा में सहायक निदेशक, निजी सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, आशुलिपिक, वरिष्ठ और कनिष्ठ सचिवालय सहायक, तकनीकी सहायक, और वरिष्ठ तकनीशियन सहित अन्य कई अन्य पद शामिल है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप ए, बी और सी के कुल 345 पदों को भरना है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bis.gov.in) पर जाकर 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

6 of 7
RRB NTPC Registration 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
RRB NTPC Recruitment 2024: आरआरबी में स्नातक के पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के विभिन्न पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत रेलवे में कुल 11,558 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें स्नातक के कुल 8,113 और पूर्वस्नातक के कुल 3,445, रिक्तियों को भरा जाएगा। स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) के माध्यम से 13 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर के लिए भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक ने विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1511 पदों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाकर 4 अक्तूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

डिप्टी मैनेजर पोस्ट के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष रखी गई है जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 21 से 37 वर्ष रखी गई है, इस भर्ती में आयु की गणना 30 जून 2024 के आधार पर की जाएगी। अंतिम चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा।  इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें