फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC Vacancy 2024: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर बनने का शानदार मौका, आज से करें आवेदन; दो लाख तक मिलेगी सैलरी

Sat, 14 Sep 2024 01:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC Vacancy 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। हाल ही में एनटीपीसी ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया
विज्ञापन
1 of 6
NTPC Vacancy 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
NTPC Vacancy 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। हाल ही में एनटीपीसी ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से चालू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ntpc.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2024 है।  
विज्ञापन

2 of 6
रिक्ति विवरण - फोटो : Amar Ujala
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य  कुल 250 पदों को भरना है, जिसमें इलेक्ट्रिकल इरेक्शन के 45 पद, मैकेनिकल इरेक्शन के 95 पद, C&I इरेक्शन के 35 और सिविल कंस्ट्रक्शन के 75 पद शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
NTPC Vacancy 2024 - फोटो : freepik
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसके अलावा 10 वर्ष संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव होना भी जरूरी है।  
 
एनटीपीसी की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इससे ऊपर की आयु वाले लोग इन पदों पर योग्य नहीं है।

4 of 6
NTPC Vacancy 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
सैलरी
एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर का वेतन ई-4 ग्रेड में होगा और 70,000- 2,00,000 रुपये के बीच होगा । वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की नीतियों के अनुसार महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते और लाभ आदि भी मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
NTPC Vacancy 2024 - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान केवल सामान्य/ओबीसी/ईडब्यलूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/ एक्सएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
कैसे करें आवेदन
डिप्टी मैनेजर के पद पर उम्मीदवार (ntpc.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें