फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए POLICE में 5707 पदों पर नौकरी, 25 हजार से ज्यादा सैलरी

Mon, 02 Apr 2018 03:05 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
10वीं पास लोगों के लिए पुलिस में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। पश्चिम बंगाल पुलिस (डब्ल्यूबीपी) ने 5707 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती के लिए अपना नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी  02 अप्रैल 2018 से 30 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या: 5707 पद
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरण-
  • अनारक्षित (यूआर) – 2087
  • अनारक्षित (ई.सी.) – 1263
  • अनसक्षित (पूर्व सैनिक) – 552
  • अनुसूचित जाति – 179
  • अनुसूचित जाति (ईसी) – 583
  • अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) – 139
  • अनुसूचित जनजाति – 108
  • अनुसूचित जनजाति (ईसी) – 175
  • ओबीसी-ए -169
  • ओबीसी-ए (ईसी) – 249
  • ओबीसी-बी -34
  • ओबीसी-बी (ई.सी.) – 164

आवेदन करने की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 02 अप्रैल 2018 से 30 अप्रैल 2018 के भीतर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 
 
चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और शारीरिक क्षमता परीक्षण, अंतिम लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

4 of 5
आयु सीमा: पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है। 

आवेदन शुल्कः सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग को 170 रुपये  (आवेदन शुल्क) और 20 रुपये (प्रोसेसिंग फीस) और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को 20 रुपये (प्रोसेसिंग फीस) का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑन लाइन के जरिए किसी भी बैंक से भुगतान भी किया जा सकता है। विभिन्न ई-पर्स के माध्यम से फीस का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैलरीः 5400-25200 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 2,600

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार 02 अप्रैल 2018 से 30 अप्रैल 2018 तक वेबसाइट http://policewb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ निर्धारित आवेदन पत्र को 02 मई 2018 को या उससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के कार्यालय में ऑफलाइन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें