ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी में 10वीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल (रसोई सेवा) के पदों पर भर्ती निकली है। चयनित होने पर 69 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
ITBP Recruitment 2024: दसवीं पास युवाओं के पास आईटीबीपी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (रसोई सेवा) समूह 'सी' अराजपत्रित (अलिपिकीय) के रिक्त पदों पर योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आईटीबीपी
- फोटो : पीटीआई
इस भर्ती के लिए पंजीकरण लिंक 2 सितंबर, 2024 को प्रातः 00:01 बजे एक्टिव हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 1 अक्तूबर, 2024 रात्रि 11.59 बजे तक का समय होगा।
विज्ञापन
3 of 7
आईटीबीपी
- फोटो : एएनआई
इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल (रसोई सेवा) समूह 'सी' अराजपत्रित (अलिपिकीय) के कुल 819 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
4 of 7
आईटीबीपी
- फोटो : एएनआई
आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट ने फूड प्रोडक्शन या किचन में एनएसएफक्यू लेवल-1 का डिप्लोमा लिया हो। इस भर्ती के लिए आयुसीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। पात्रता संबंधी अन्य विवरण वेबसाइट से देख लें।
विज्ञापन
5 of 7
आईटीबीपी
- फोटो : एएनआई
इस भर्ती के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार वेतनमान, वेतन मैट्रिक्स में लेवल-3 के तहत 21,700 से लेकर 69,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत या विदेश में कहीं भी सेवा करनी होगी।
विज्ञापन
6 of 7
आईटीबीपी
- फोटो : एएनआई
चयनित होने के लिए अभ्यर्थी को कई लेवल की परीक्षा में योग्यता साबित करनी होगी; जैसे लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन आदि।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। महिला, पूर्व-सैनिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति जैसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए और इस भर्ती से संबंधित अन्य विवरण जानने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।