फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: सभी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका या आवेदनों को किया जाएगा शॉर्टलिस्ट, जानें यहाँ

सार

नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 20 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 1531 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
1 of 4
indian navy - फोटो : twitter
भारतीय नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के कई पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 20 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। नौसेना ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2022 से शुरू की थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 1531 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इसमें 141 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए, 385 पद ओबीसी श्रेणी के लिए, 215 पद एससी श्रेणी के लिए तथा 93 पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। जबकि, अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या 697 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE General Knowledge E-Book: Download Now  की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आवेदनों को किया जाएगा शॉर्टलिस्ट :

नौसेना की अधिकतर भर्तियों में अभ्यर्थियों के आवेदनों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है और फिर कम संख्या में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। अगर नौसेना की इस भर्ती की बात करें तो इसमें भी अभ्यर्थियों के आवेदन को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है और सिर्फ शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि, यह व्यवस्था तभी लागू की जाएगी जब आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा हो। अगर इस भर्ती में आवेदकों की संख्या कम रहती है तो सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है। 1531 पदों के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती में 18 से 25 साल के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं और सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
indian navy and royal navy exercise - फोटो : ani
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें