फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB 2021: संशोधित अधिसूचना जारी, अब 12 हजार पदों पर होगी भर्ती

Fri, 25 Jun 2021 07:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

अब अंतिम संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए करीब दो हजार पद बढ़ा दिए गए हैं। इस बार आईबीपीएस की ओर से ऑफिसर स्केल ग्रुप ए और बी पदों तथा ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 4
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1, स्केल-2, स्केल-3 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या को फिर से बढ़ाते हुए 12,097 करते हुए अंतिम संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।
दरअसल, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस ने 07 जून, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अधिकारी ग्रेड और लिपिक के करीब 10 हजार पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 08 जून, 2021 से शुरू हो चुके थे। अब अंतिम संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए करीब दो हजार पद बढ़ा दिए गए हैं।
इन रिक्तियों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, रिक्ति, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, कट सहित सभी विवरणों के लिए यह खबर पढ़ सकते हैं। आईबीपीएस सालाना राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में भर्ती आयोजित करता है। इस बार आईबीपीएस की ओर से ऑफिसर स्केल ग्रुप ए और बी पदों तथा ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। आवेदन की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो चुकी है।
इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 43 ग्रामीण बैंकों के 12,097 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
पदों का विवरण
 
आईबीपीएस आरआरबी संशोधित भर्ती 2021
पद नाम श्रेणीनुसार आरक्षित पद कुल पद
एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस सामान्य
ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज 985 399 1524 560 2610 6078
ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-1 703 345 1251 442 1947 4688
ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-2 157 76 297 91 502 1123
ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-3 27 15 53 14 99 208
कुल 1872 835 3125 1107 5158 12,097


आवेदन शुल्क 
सामान्य अभ्यर्थी को 850 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
महत्वपूर्ण तिथियां 
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 08 जून, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 28 जून, 2021
  • प्री-एग्जाम यानी परीक्षा के पहले की ट्रेनिंग के लिए लेटर डाउनलोड करने की तिथि- 09 जुलाई, 2021
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग - 19 जुलाई, 2021 - 25 जुलाई, 2021
  • आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा (ऑफिसर स्केल- I और ऑफिस असिस्टेंट) - 01, 07, 08, 14, 21 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम- सितंबर 2021
  
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
आयु सीमा
  1. ऑफिसर स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) - आवेदकों की आयु 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  2. ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) - 21 वर्ष से ज्यादा और 32 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर) - अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष और 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  4. ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) - 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 
 
शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खबर के अंत में दी गई लिंक पर क्लिक कर आप अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

संशोधित आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं, सीधे ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें