सरकारी नौकरी पाने के साथ ग्रामीण परिवेश में रहकर काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। ऐसे युवा ग्राम सचिव के तौर पर अपनी सरकारी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको यह पूरी खबर अच्छे से पढ़नी चाहिए और आवेदन की प्रक्रिया को जान लेना चाहिए। इस राज्य में ग्राम सचिव भर्ती की प्रक्रिया पुन: शुरू कर दी गई है। यह भर्ती ग्राम सचिव के 697 पदों के लिए हो रही है। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की संदर्भ अधिसूचना क्रमांक 9/2019 जो 14 जून, 2019 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। तब 14 जून, 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती को आयोग ने दोबारा शुरू कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 697 ग्राम सचिव के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिर से खोलने के बारे में एक नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वे अब आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में 08 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण विंडो को फिर से खोल दिया गया है। ध्यान दें कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ग्राम सचिव भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें ...