अंतिम तिथि नजदीक
- फोटो : अमर उजाला
कुल 3,223 पदों के लिए आवेदन का मौका
इन पांचों भर्तियों को मिलाकर कुल 3,337 संभावित रिक्तियां बनती हैं। इनमें गुजरात में वर्क असिस्टेंट के 1,663 पद, मध्य प्रदेश में कांस्टेबल ड्राइवर के 1,000 पद, यूको बैंक में अप्रेंटिस के 530 पद और भारतीय सेना की टीजीसी-145 भर्ती में 30 संभावित पद शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, जरूरी प्रमाणपत्र और आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक भार या तकनीकी परेशानी होने की आशंका को देखते हुए समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।