फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के इन विभागों में निकली हैं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां, सबको मिलेगा मौका

Wed, 24 Feb 2021 07:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी 12 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि आठवीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं और सेना के विभिन्न अनुभागों और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए। 

केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। 

वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। ये नौकरियां सेना, अर्द्ध सैनिक बल, हाईकोर्ट, बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र की सरकारी कंपनियों और संस्थानों समेत कई जगह शानदार पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इस खबर में ऐसी 12 सरकारी नौकरियों की जानकारी दी गई है। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  
विज्ञापन

2 of 13
PNB Recruitment 2021: पीएनबी
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में नौकरी का बेहतरीन मौका
2021 PNB Recruitment: बैंक में नौकरी चाहने वाले युवाओं के बेहतरीन मौका है। इस बार बैंक में भर्ती होने के लिए किसी विशेष योग्यता और परीक्षा देने की भी जरूरत नहीं है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े अग्रणी बैंक यानी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने इस बार विशेष भर्ती निकाली है। इसका मतलब यह है कि इसमें देशभर के लोग आवेदन कर सकते हैं और अपने क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने देशभर की शाखाओं के लिए चपरासी के 152 पदों पर भर्ती शुरू की है। ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए जोन व क्षेत्र अनुसार 01 मार्च से लेकर 04 मार्च तक अंतिम तिथि है तो फिर देर किस बात की, तुरंत इस लिंक पर क्लिक कर विस्तार से जानकारी लें और अपने क्षेत्र की ब्रांच में आवेदन कर दीजिए ... 
विज्ञापन

3 of 13
NTPC Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीपीसी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी
NTPC Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने एनटीपीसी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचना एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, एनटीपीसी को स्टेशन एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए 230 असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की आवश्यकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत आज से ही हो गई है। इन नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर माह  1,20,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानिए। इन भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2021 है। 

4 of 13
navy recruitment 2021 - फोटो : navy
भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू
भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती  शुरू की गई है। यह भर्ती सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट INCET TMM 01/2021 के माध्यम से नौसेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान में की जाएगी। इन कमान में ग्रुप सी, गैर-राजपत्रित के रूप में वर्गीकृत ट्रेडमैन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान में ट्रेड्समैन की 1159 रिक्तियों की घोषणा की है। भारतीय नौसेना ट्रेडमैन मेट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म-2021 को 22 फरवरी, 2021 से उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
विज्ञापन

5 of 13
jobs
8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 2500 नौकरियां
जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग के इन पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 मार्च, 2021 कर दी गई है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। पढ़िए विस्तार से... 
विज्ञापन

6 of 13
jobs
ओडिशा हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन 
ओडिशा हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 202 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर एप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यार्थी 18 फरवरी, 2021 से लेकर 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़िए विस्तार से...
विज्ञापन

7 of 13
jobs
गोवा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों के लिए जारी की अधिसूचना
गोवा यूनिवर्सिटी ने एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से एमटीएस के लिए 35, एलडीसी के लिए 25 और जूनियर इंजीनियर के लिए 2 (सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए 1-1) पद निर्धारित किए गए हैं। 11 फरवरी से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवार 8 मार्च, 2021 से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या विस्तार से यह खबर पढ़ें ...  

8 of 13
आईआईटी कानपुर
आईआईटी में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती  
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट पर विजिट करें। या विस्तार से यह खबर पढ़ें... 

9 of 13
बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट में नौकरियां, सैलरी 1.32 लाख तक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको एक लाख रुपये से भी कहीं ज्यादा सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आवेदन करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  05 मार्च, 2021 है। आवश्यक सूचना और आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। 

10 of 13
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बीएसएफ में भर्ती शुरू, मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।  

बिहार में निकली हैं  2300 से ज्यादा नौकरियां 
Bihar Police Fireman Recruitment 2021: बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 23 सौ से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  25 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...

12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
OPSC Recruitment 2021: मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 है। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए पढ़िए विस्तार से.. 
विज्ञापन

13 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में 2370 पदों पर भर्ती
राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 है। चयनित आवेदकों की भर्ती सरकार की पांच कंपनियों - राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन) में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के बारे में जानने के लिए पढ़िए विस्तार से... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें