कोरोना महामारी के दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। अगर किसी को सरकारी नौकरी करने के साथ ही देश सेवा करने का भी मौका मिले तो यह सोने पर सुहागा होगा। ऐसे में किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है सेना भर्ती से जुड़ी यह अहम खबर। जिसमें आवेदन के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
दरअसल, इंडियन आर्मी की भर्ती रैलियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है। इंडियन आर्मी अगले महीने यानी मार्च 2021 में हरियाणा में बंपर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है। सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च में भारतीय सेना हरियाणा में भर्ती रैली आयोजित करेगी।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय
सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च से 25 मार्च तक भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सिपाही डी फार्मा के पदों सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 02 मार्च, 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।