फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, इन पदों के लिए निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां

Wed, 21 Mar 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Job in IIIT
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे  प्रदेश के युवाओं को जल्द ही सुनहरा मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन

2 of 7
upcl logo
यूपीसीएल ने जहां शासन को 903 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है वहीं, अधीनस्थ कर्मचारी आयोग भी प्रदेश के विभिन्न विभागों में 800 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट से यूपीसीएल और पिटकुल को झटका भी लगा है। अदालत ने पिटकुल और उत्तराखंड विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

3 of 7
Job
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में बड़ी भर्ती की तैयारी कर ली गई है। यूपीसीएल की ओर से शासन को 903 पदों पर सीधी भर्ती करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को सचिव वित्त अमित नेगी की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है। सचिव वित्त ने कर्मचारियों के वेतन-भत्ते पर आने वाले खर्च के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, कर्मचारियों के वेतन-भत्ते का भार यूपीसीएल ही उठाएगा। इसके मुकाबले निगम में सीधी भर्ती के पदों पर 2935 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। 3941 पदों पर उपनल, पीआरडी और स्वयं सहायता समूहों के कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं। इससे निगम में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए यूपीसीएल में बड़ी भर्ती की तैयारी कर ली गई है। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल भी रही है।

4 of 7
govt jobs
शासन से इसकी अनुमति इसलिए मांगी गई है क्योंकि यूपीसीएल के कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के साथ नई भर्ती पर रोक लगा दी थी। शर्त यह रखी गई थी कि भर्ती की जो प्रक्रिया चल रही है या फिर नई भर्ती की जानी है उसकी अनुमति लेनी होगी।

किन पदों पर होनी है भर्ती
पद                    संख्या
टेक्निकल ग्रेड-2 --  496
कार्यालय सहायक-3  77
समूह ग के             225  
समूह ख के            105
 
- यूपीसीएल में स्वीकृत ढांचे के मुकाबले कर्मचारियों की संख्या कम है। खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल भी रही है। शासन की अनुमति के बाद इन पदों को भरा जाएगा।
बीसीके मिश्रा, एमडी, यूपीसीएल
विज्ञापन

5 of 7
job
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ श्रेणी के करीब 800 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जल्द ही आयोग रिक्त पदों का विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद ही इन पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आयोग का लक्ष्य है कि विभागों से आए रिक्त पदों के अधियाचनों पर इस साल के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। चयन आयोग विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुट गया है। इससे सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को रिक्त पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा। आयोग को विभागों से 800 पदों के अधियाचन मिले हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
job
जिनका अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। इसमें लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, मत्स्य, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, सचिवालय प्रशासन, आबकारी, प्राविधिक शिक्षा विभाग, जनजाति कल्याण विभाग आदि विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। वर्ष 2017 में चयन आयोग ने करीब 2700 रिक्त पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित कराई थीं, जिसमें कुछ भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी होना बाकी है।  पूर्व में जारी विज्ञापनों पर परीक्षा पूरी होने के बाद अब आयोग नए पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन रिक्त पदों पर नौकरी का मौका
चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, मधु विकास निरीक्षक, विधि सहायक, राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, कंप्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, पर्यवेक्षक भिक्षुक गृह, सहायक अध्यापक प्राथमिक भिक्षुक गृह, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रवर्तन सिपाही, कर्मशाला अनुदेशक पद के अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।

विभिन्न विभागों के अधियाचन के अनुसार 800 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा। आयोग का प्रयास है कि इस साल के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें