उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है
विज्ञापन
2 of 5
rain in dehradun
राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विशेषकर पहाड़ी जिलों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
rain in dehradun
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार सुबह से ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, देहरादून, नई टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान है।
4 of 5
rain in dehradun
अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होगी। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चारधाम समेत ज्यादातर इलाकों में मध्यम वर्षा हो सकती है।
प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। कुछ इलाकों में दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह भी हल्की बारिश होगी।