फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विश्वविद्यालय में निकली बंपर भर्तियां, 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के लिए मौका

Sun, 07 Mar 2021 01:44 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौहाटी विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
गौहाटी विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1837 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्रीकल्चर एक्सटेंशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर इत्यादि पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 27 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय शेष है। ऐसे में  इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

पदों का विवरण- 

कुल पद -  1837 पद

  • एग्रीकल्चर एक्सटेंशन असिस्टेंट - 1581 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (जिला स्तर) - 153 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (मुख्यालय) - 47 पद
  • पीआई/ एफआई/ एफएस/ कंप्यूटर - 24 पद
  • जीआर-IV - 09 पद
  • स्टेनोग्राफर - 08 पद
  • मैकेनिक (जूट) - 06 पद
  • स्टेनो टाइपिस्ट - 05 पद
  • बिजली मिस्त्री - 04 पद
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए मौका, 292 पदों पर हो रही हैं भर्तियां
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 27 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 13 मार्च, 2021
यह भी पढ़ें - यूपीएससी एनडीए और नौसेना अकादमी परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम जारी, 533 का हुआ चयन
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - 1 जनवरी, 2020 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी और ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में क्रमश: 5 साल और 3 साल की छूट दी गई है।
  • शैक्षणिक योग्यता - पदोनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक इत्यादि आवेदन कर सकते हैं।  
  • चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 
  • वेतन - चयनित आवेदकों को पदानुसार 12,000 से 60,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट - https://www.gauhati.ac.in/
यह भी पढ़ें - बिना परीक्षा व साक्षात्कार होगी 150 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें