फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत : कोरोना काल में 1074 पदों पर भर्ती के लिए डीएफसीसीआईएल ने बढ़ाई आवेदन सीमा

Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

डीएफसीसीएल ने भर्ती 2021 ऑनलाइन लिंक को 23 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही विभिन्न सेक्शन में जूनियर मैनेजर, एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 1074 रिक्तियों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन के कारण सैकड़ों युवा कई सरकारी नौकरियों के आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनके पास आए नौकरी सुनहरे मौके हाथ से निकल जा रहे हैं। इस तकलीफ को समझते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL)ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है। भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) के उपक्रम, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ने अपनी 1074 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
डीएफसीसीएल ने भर्ती 2021 ऑनलाइन लिंक को 23 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही विभिन्न सेक्शन में जूनियर मैनेजर, एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 1074 रिक्तियों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। परीक्षा सितंबर / अक्तूबर 2021 में अस्थायी रूप से आयोजित की जाएंगी। वे उम्मीदवार जो रिक्तियों में रुचि रखते हैं और जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब ऑनलाइन मोड के माध्यम से भर्ती के लिए खबर में आगे दिए गए dfccil भर्ती आवेदन लिंक के जरिये आवेदन कर सकते हैं। संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण आगे दिए गए हैं। उम्मीदवार, आवेदन से पहले पात्रता, रिक्तियों की जांच कर लें।  
 
विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
महत्वपूर्ण तिथियां
  • अधिसूचना जारी होने की तिथि : 23 अप्रैल, 2021
  • आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि : 24 अप्रैल, 2021
  • आवेदन और ऑनलाइन शुल्क के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 23 जुलाई, 2021
  • एडमिट कार्ड रिलीज की संभावित तारीख : अगस्त / सितंबर 2021
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए टेंटेटिव तिथियां :  सितंबर / अक्तूबर 2021
  • डीएफसीसीएल परिणाम की तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी। 

डीएफसीसीआईएल में रिक्तियां  
जूनियर मैनेजर (101 पद), एग्जीक्यूटिव (442 पद) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (521 पद) के लिए कुल 1074 रिक्तियों की घोषणा की गई है। रिक्तियों के इच्छुक उम्मीदवार आगे दी गई तालिका में पद की उपलब्धता जांच सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
पदों का विवरण
 
पोस्ट कोड पोस्ट रिक्तियां
11 जूनियर मैनेजर (सिविल) 31
12 जूनियर मैनेजर (संचालन और बीडी) 77
13 जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) 3
21 एग्जीक्यूटिव (सिविल) 73
22 एग्जीक्यूटिव (विद्युत) 42
23 एग्जीक्यूटिव (सिग्नल और दूरसंचार) 87
24 एग्जीक्यूटिव (संचालन और बीडी) 237
25 एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) 3
31 जूनियर एग्जीक्यूटिव (विद्युत) 135
32 जूनियर एग्जीक्यूटिव (सिग्नल और दूरसंचार) 147
33 जूनियर एग्जीक्यूटिव (संचालन और बीडी) 225
34 जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) 14
  कुल रिक्तियां 1074

4 of 6
job interview - फोटो : istock
अधिसूचना पीडीएफ
बता दें कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) ने 23 अप्रैल 2021 को विभिन्न विषयों में जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 1074 रिक्तियों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया था। इस सीधे लिंक से विस्तृत चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि देख सकते हैं।  

आयु सीमा (01/01/2021 के अनुसार)
  1. जूनियर मैनेजर: 18-27 वर्ष
  2. एग्जीक्यूटिव: 18-30 वर्ष
  3. जूनियर एग्जीक्यूटिव: 18-30 वर्ष
 
विज्ञापन

5 of 6
job interview - फोटो : istock
आवेदन शुल्क
  • जूनियर मैनेजर (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस): 1000/- रुपये
  • एग्जीक्यूटिव (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस): 900/- रुपये
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस): 700/- रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए : शून्य
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
डीएफसीसीआईएल ऑनलाइन लिंक से अप्लाई करें 
डीएफसीसीआईएल भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2021 को चालू कर दी गई है। आवेदन करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें 23 जुलाई 2021 (विस्तारित) से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक वेबसाइट - https://dfccil.com/
आधिकारिक अधिसूचना 
संशोधित अधिसूचना 
ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें