फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसीसीआईएल भर्ती 2021: यहां 1074 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, वेतन 1.60 लाख रुपये तक

Sun, 25 Apr 2021 05:55 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
DFCCIL Recruitment 2021
भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) का उपक्रम, डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी, इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
DFCCIL Recruitment 2021
पदों का विवरण 
कुल पद - 1074

एग्जीक्यूटिव
  पद संख्या
1. ऑपरेशंस एंड बीडी 237
2. सिग्नल और दूरसंचार 87
3. सिविल 73
4. इलेक्ट्रिकल 42
5. मैकेनिकल 03
विज्ञापन

3 of 7
DFCCIL Recruitment 2021
जूनियर एग्जीक्यूटिव
  पद संख्या
1. ऑपरेशंस एंड बीडी 225
2. सिग्नल और दूरसंचार 147
3. इलेक्ट्रिकल 135
4. मैकेनिकल 14

4 of 7
DFCCIL Recruitment 2021
जूनियर मैनेजर
  पद संख्या
1. ऑपरेशंस एंड बीडी 77
2. सिविल 31
3. मैकेनिकल 03
विज्ञापन

5 of 7
DFCCIL Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 अप्रैल, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 23 मई, 2021
  • भर्ती परीक्षा - जून 2021 (अनुमानित तिथि) 

आवेदन शुल्क - जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए क्रमश: 1000, 900 और 700 रुपये बतौर शुल्क देने होंगे। 

विज्ञापन

6 of 7
DFCCIL Recruitment 2021 - फोटो : SOURCE

अन्य जानकारियां

आयु सीमा - 
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए अधिकतम आयु क्रमश: 27, 30 और 30 वर्ष निर्धारित की गई है।  

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 

वेतन - 

  • जूनियर मैनेजर - 50,000 से लेकर 1,60,00 रुपये तक
  • एग्जीक्यूटिव - 30,000 से लेकर 1,20,000 रुपये तक
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव - 25,000 से लेकर 68,000 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
DFCCIL Recruitment 2021 - फोटो : Source

आधिकारिक वेबसाइट - https://dfccil.com/

आधिकारिक अधिसूचना - https://dfccil.com/upload/Final-Advt-04_2021_M

पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: कोल इंडिया, भारतीय डाक में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन 

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश: इन 24735 पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें