फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएल भर्ती 2021 : कोल इंडिया लिमिटेड में निकलीं बंपर भर्तियां, शानदार तनख्वाह

Wed, 28 Apr 2021 10:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CIL Recruitment 2021 Apply Soon : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited, CIL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकली है।
विज्ञापन
1 of 6
कोल इंडिया लिमिटेड : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited, CIL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकली है। इस अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोल इंडिया लिमिटेड यानी सीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.coalindia.in पर जाना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सीआईएल की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया है इसलिए एप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 अप्रैल, 2021 तक का समय दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब है। इसलिए, जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह जल्द आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इन पदों पर होंगी भर्तियां 
सीआईएल की भर्ती अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट और मेडिकल स्पेशलिस्ट के 23 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती विवरण की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देख लें। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आवश्यक योग्यता मानदंड एवं अनुभव 
अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री या जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन या पलमोनरी मेडिसिन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री  और अभ्यर्थियों को तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री या पीजी डिप्लोमा और अनुभव होना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
वेतन प्रावधान और आयु सीमा
इसके तहत, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 60,000 से लेकर 2,00,000 रुपये तक का वेतन मिलता है। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट और मेडिकल स्पेशलिस्ट के लिए आवेदकों की उम्र 42 वर्ष और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आवेदन, चयन एवं साक्षात्कार प्रक्रिया 
उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों के साथ के निर्धारित पते -  (जनरल मैनेजर (पर्सनेल), एग्जीक्यूटिव एस्टेब्लिशमेंट डिपार्टमेंट, डब्ल्यूसीएल सेकंड फ्लोर, कोल एस्टेट, डब्ल्यूसीएल हेड क्वार्टर सिविल लाइन, नागपुर, महाराष्ट्र ) पर भेजें। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी कैंडिडेट्स को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, हेडक्वार्टर, नागपुर (महाराष्ट्र) जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें