पुलिस में 7 हजार पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 4 जून 2018 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई थी, लेकिन इस दिन एचएसएससी की वेबसाइट कई घंटे बंद रही। इससे युवाओं को काफी परेशानी को सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिला पुलिस भर्ती की आवेदकों को हुई। इसलिए आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
2 of 6
recruitment
बता दें कि हरियाणा सरकार पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 7110 पदों पर सीधी भर्ती कर रही है। इन पदों में पुरुष सिपाही के 5000 पद, महिला सिपाही के 1147 पद और हरियाणा राज्य भारतीय रिजर्व बटालियन में पुरुष सिपाही के लिए 500 पद और सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 400 पद शामिल हैं। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (महिला) के 63 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
recruitment
भर्ती बिना साक्षात्कार के होगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होनी चाहिए और आवेदक को हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। पुरुष सिपाही (सामान्य डयूटी) के तहत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होगी।
4 of 6
Recruitment rally
सामान्य श्रेणी के पुरुष सिपाही के उम्मीदवारों की छाती 83 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) से 87 सेंटीमीटर (फुलाकर) होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होना जरूरी है। पुरुष व महिला सिपाही उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
recruitment
- फोटो : amarujala
भर्ती से संबधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। कांस्टेबल पद पर आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपए देने होंगे। आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवार को 25 रुपए देने होंगे। वहीं जनरल वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 50 रुपए जबकि आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 13 रुपए देने होंगे।
कांस्टेबल और एसआई पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, सीबीटी और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। कांस्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवार का पे-स्केल 21700-69100 रुपए है] जबकि एसआई पद पे-स्केल 35400-112400 रुपए है।