नौकरियों के लिए परेशान शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31,000 शिक्षक नौकरियों की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से अगस्त-सितंबर में भर्ती परीक्षा आयोजित करने को कहा है।
आरईईटी के माध्यम से, सरकार ने 31,000 रिक्तियों को भरने का प्रस्ताव किया है, जिसमें से 6,080 रिक्तियां टीएसपी क्षेत्रों में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी। आगे पढ़ते हैं और क्या लिखा है ट्वीट में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
teacher
बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा दो परीक्षाओं के माध्यम से की जाएगी।
आरईईटी या राजस्थान पात्रता परीक्षा शिक्षक और स्कूल लेक्चर भर्ती के लिए।
बता दें कि आरईईटी राज्य शिक्षा बोर्ड और स्कूल व्याख्याता परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
teacher
मुख्य मंत्री के ट्वीट के अनुसार, आरईईटी 2 अगस्त 2020 को आयोजित किया जाएगी।
स्कूल व्याख्याता परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी और इससे संबंधित विवरण राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आयोग से कहा है कि वह परीक्षा की व्यवस्था में तेजी लाए और जल्द ही ब्योरा दें।
4 of 5
teacher
इसके अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तारीखों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
राजस्थान में, उम्मीदवार स्कूल लेक्चरर परीक्षा के खिलाफ 20 दिनों से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
परीक्षा 3 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाली है।