बैंक में स्नातकों के लिए अवसर, 500 कुल पदों पर भर्ती
Fri, 18 Nov 2016 05:30 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
नोटबंदी के बाद जिस तरह से बैंको में काम का दबाव बढ़ रहा है उसे देखते हुए कई बैंकों ने नई भर्तियां निकाली है।
हाल ही में आईडीबीआई बैंक ने लगभग 500 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। ये सभी भर्तियां एग्जीक्यूटिव पद के लिए की जा रही हैं।
स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से पास ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसकी न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2016 है।
ऑनलाइन टेस्ट की तिथि 06 जनवरी 2017 है।