स्नातकों के लिए हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, जल्दी करें अप्लाई
Thu, 17 Nov 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कुल 271 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इनमें एलडीए, कॉपीस्ट, टाइपिस्ट के पद शामिल हैं।
- फोटो : Getty Images
इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी ट्रेड से स्नातक होना जरूरी है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 43 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा में छूट का प्रावधान है।
आवेदन करने का शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 360 रुपए और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 180 रुपए है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें और उसका प्रिंटआउट आगामी प्रक्रिया के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2016 है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें