शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
‘शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते’
इस अवसर पर सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि समाज को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, और उनका योगदान केवल स्कूल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज के हर क्षेत्र में प्रेरणा बनकर कायम रहता है। उन्होंने शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव को सराहा और कहा कि उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और मूल्यों को पीढ़ियां याद रखेंगी।