फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति: मिलिए कश्मीर की जरीना बानो से, जो बनीं मानवता की मिसाल

Sat, 27 Mar 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
मानवता की मिसाल जरीना बानो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना को मात देने में स्वास्थ्य कर्मियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी श्रृंखला में कश्मीर की जरीना बानो (नर्स) ने भी अहम भूमिका निभाई है। तमाम उतार-चढ़ाव और दिक्कतों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लोगों की सेवा में जुटी रहीं। श्रीनगर के एचएमटी इलाके की रहने वाली जरीना का कहना है कि वह लोगों के लिए यह सब कर रही हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि लोगों की आपदाकाल में मदद की जाए और कोरोना को हराया जाए। हम सभी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं साथ ही लोगों से अपील है कि वह एसओपी का पालन करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
मानवता की मिसाल जरीना बानो - फोटो : अमर उजाला
जरीना ने कहा कि जोखिम के बावजूद जो लोग अथक रूप से काम कर रहे हैं, समाज में सकारात्मक योगदान देने और महामारी से निपटने में मदद करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, उनका मनोबल बढ़ाने और सराहना की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मानवता की मिसाल जरीना बानो - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, ज़रीना ने कहा कि स्वास्थ्य और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों सहित अधिकारियों की एक बड़ी संख्या है जो जोखिम के काम कर रहे हैं। समाज के लिए सकारात्मक और सहयोग की भावना से ही हम महामारी को हरा सकते हैं।

4 of 5
मानवता की मिसाल जरीना बानो - फोटो : अमर उजाला
जरीना एक महीने के लिए लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल पज़लपोरा में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इतना ही नहीं वह त्योहारों के मौके पर घर भी नहीं गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
ज़रीना वतर्मान में टीकाकरण टीम के साथ काम कर रही है। वह बांदीपोरा में निगरानी टीम का नेतृत्व करने वाली विभाग की पहली महिला कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें