बस टर्मिनल कम बस स्टैंड का उद्घाटन हुए दो माह होने को हैं, काउंटर का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को भी जेडीए ने इस बारे में कई दफा अवगत करवाया है। बावजूद इसके बसें टर्मिनल में पार्क नहीं की जा रहीं। मौजूदा समय में पुराने बस अड्डे में ही बसें खड़ी की जा रही हैं। इससे बस स्टैंड में भारी भीड़ रहती है। यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। बीसी रोड पर भी जाम लग रहा है।