फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के लिए काल बना साल 2020, पढ़िए ऑपरेशन 'जैकबूट, बेगपोरा, कंगन और चकुरा' की कहानी

Tue, 29 Dec 2020 02:22 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
आतंकियों के लिए काल बना साल 2020 - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 आतंकी संगठनों के लिए काल बनकर आया। सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश समेत सभी बडे़ आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी। आतंकी संगठनों के कई मोस्ट वांटेड कमांडर मारे गए। छह मई को ऑपरेशन जैकबूट में हिजबुल मुजाहिदीन का मुख्य कमांडर रियाज नायकू मारा गया। आतंकियों के खात्मे की कहानी यहीं नहीं समाप्त हुई, देश के वीर जवानों ने चुनौतियों से भरे कई ऑपरेशन को अंजाम देकर आतंकी संगठनों को खात्मे की कगार पर पहुंचा दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए- 'जैकबूट, चकुरा, बेगपोरा और कंगन जैसे वो ऑपरेशन जिन्होंने साल 2020 में आतंकी तंजीमों के ताबूत में ठोक दी आखिर कील...
विज्ञापन

2 of 5
आतंकियों के लिए काल बना साल 2020 - फोटो : बासित जरगर
दो मई को हंदवाड़ा में हुई आतंकी मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने बेगपोरा में ऑपरेशन जैकबूट चलाकर हिजबुल कमांडर रियाज नायकू और उसके साथी आतंकी को ढेर कर दिया था। इसके बाद से हर दिन आतंकियों के लिए मौत बनकर आया।
विज्ञापन

3 of 5
आतंकियों के लिए काल बना साल 2020 - फोटो : बासित जरगर
बेगपोरा के बाद श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जुनैद सहराई और पुलवामा निवासी तारिक अहमद शेख मारा गया था। 29 वर्षीय जुनैद सहराई सैयद अली शाह गिलानी के बाद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन बने मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा था। साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था।

4 of 5
आतंकियों के लिए काल बना साल 2020 - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद पुलवामा जिले के कंगन में सुरक्षाबलों ने जैश-ए- मोहम्मद के टॉप पाकिस्तानी कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट अब्दुल रहमान उर्फ फौजी भाई समेत तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। आतंकी फौजी पाकिस्तान में रहने वाले जैश सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार था। ऑपरेशन कंगन के बाद जैश सरगना मसूद अजहर बौखला उठा। इसी बौखलाहट में उसने आतंकी संगठनों से गुहार लगाई थी कि सभी एकजुट होकर हमले करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'ऑपरेशन चकुरा' में बरामद हथियारों का जखीरा - फोटो : भारतीय सेना
'ऑपरेशन चकुरा'
16 मई को शनिवार को 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने चकुरा गांव में साझा ऑपरेशन चलाया। इस बीच एक घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इसे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने एकत्र किया था। सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी उपलब्धि इसलिए थी क्योंकि हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन को यह दूसरा बड़ा झटका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें