फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे ऊंचा पुल : आज पीएम करेंगे राष्ट्र को समर्पित, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 06 Jun 2025 06:52 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

चिनाब पुल को वास्तुशिल्प की बेमिसाल कृति बताते हुए बयान में कहा गया कि यह दरिया से 359 मीटर की ऊंचाई पर है। 
विज्ञापन
1 of 6
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के इतिहास में छह जून को नया अध्याय जुड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब पर बने एफिल टावर से ऊंचे आर्च ब्रिज यानी मेहराब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर स्थल कटड़ा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI
तीन घंटे में कटड़ा से श्रीनगर
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम मोदी कटड़ा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। चिनाब पुल को वास्तुशिल्प की बेमिसाल कृति बताते हुए बयान में कहा गया कि यह दरिया से 359 मीटर की ऊंचाई पर है। पुल का एक अहम प्रभाव जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क को बढ़ाने में होगा। पुल पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कटड़ा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में केवल 3 घंटे लगेंगे, जिससे मौजूदा यात्रा का समय दो से तीन घंटे कम हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI
43,780 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई यूएसबीआरएल परियोजना
प्रधानमंत्री जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना भी शामिल है। यह करीब 43,780 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसमें 36 सुरंगें (119 किमी तक फैली हुई) और 943 पुल हैं। यह परियोजना कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच हर मौसम में निर्बाध रेल संपर्क स्थापित करती है, जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय गतिशीलता के परिदृष्य को बदलना और सामाजिक-आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

4 of 6
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI
सीमावर्ती इलाकों में विकास को मिलेगा रफ्तार
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएमपीएम मोदी विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतिम छोर तक संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI
शोपियां बाइपास सड़क निर्माण की रखेंगे आधारशिला
राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर रफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर 1,952 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली शोपियां बाइपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वह श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर संग्राम जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से यातायात की भीड़ कम होगी और यात्रियों के लिए यातायात का प्रवाह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI
कटड़ा को मिलेगा पहला अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज
माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का करेंगे शिलान्यासप्रधानमंत्री कटड़ा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का शिलान्यास करेंगे। इसमें कहा गया है कि यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जो क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें