सजना संवरना, चूड़ियों की खनक। चेहरे पर उत्साह और हंसी-ठिठोली। बाजार से लेकर घरों तक आम दिनों के मुकाबले शुक्रवार को अलग ही नजारा था। मौका था सुहाग के पर्व करवाचौथ का। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रहकर रात को चांद की चांदनी में अपने चांद को देखकर करवाचौथ का उपवास तोड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
2 of 10
रात को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया गया। सूर्य ढलने के साथ महिलाएं सामूहिक तौर पर पूजा की थालियों के साथ इकट्ठा हुईं।
विज्ञापन
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
3 of 10
उनके चरण छूकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। तारों की छांव में अपने प्रिय के साथ खुशियों को साझा किया गया। शुक्रवार तड़के ही करवाचौथ का पर्व शुरू हो गया था। सुहागिनों ने सास के साथ तड़के सरगी खाकर दिन भर निराहार रहीं।
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
4 of 10
करवाचौथ पर पति-पत्नियों में एक दूसरे को तोहफे देकर प्यार का इजहार किया। इसमें एक दूसरे को ज्वेलरी, कपड़ों के अलावा प्रापर्टी, मेडिकल या लाइफ इंश्योरेंस, एफडी, देश विदेश की यात्रा का पैकेज, गाड़ी या बड़े होटलों के डिनर वाउचर जैसे उपहारों का आदान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
5 of 10
जमीन और आसमान में की गई आतिशबाजी की गूंज रही। करवाचौथ पर ऐसे पतियों की भी कमी नहीं थी जिन्होंने अपने प्रिय के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
6 of 10
जो पत्नियां कार्यालयों या अन्य दूसरे कार्यों में व्यस्त रहीं उनके बिना व्रत वाले पतियों ने बाहर से ही खाने का इंतजाम किया। घरों के कामों में भी पतियों ने हाथ बंटाया।
विज्ञापन
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
7 of 10
विशेष रूप से सजी संवरी सुहागिनों ने इस खास दिन विवाह के समय ओढ़ी जाने वाली चुनरी ओढ़ी तो कइयों ने नई साड़ी या अन्य रंगबिरंगे परिधान पहने। नवविवाहितों के पहले करवाचौथ पर अधिकांश डुग्गर परिवारों में मायके से ससुराल में उपहार स्वरूप पहुंचाए गए वस्त्र और श्रृंगार करके नवविवाहितों ने पूजा की रस्म पूरी की। कई कुंवारियों युवतियों ने भी अपने चांद के लिए व्रत रखे हुए थे।
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
8 of 10
पूजा अर्चना में भी युवतियों ने शिरकत की। करवाचौथ पर चांद दिखने के साथ ही आतिशबाजी का दौर चला। इस नजारे से दीवाली से पहले ही आतिशबाजी का नजारा लग रहा था।
तस्वीरें, चांद की चांदनी में देखा अपना चांद
9 of 10
यहां एक दूसरे की थाली को अदलबदल करके विधिवत पूजा अर्चना की गई। आखिर में यह थाली घर के सबसे बुजुर्ग को देकर उनसे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद लिया गया। करवाचौथ पर छोटी बहू, बड़ी बहू या फिर सास को करवा और मिष्ठान में ड्राई फ्रूट, नारियल आदि सामग्री प्रदान कर गई।