भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 पर कब्जा जमाया है। इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में किया गया था। सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल हुए। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं।
32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम ने जम्मू शहर के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल गांधी नगर से हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। स्नातक महिला कॉलेज गांधी नगर, परास्नातक की पढ़ाई जम्मू विश्वविद्यालय से की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने शिक्षण छोड़ मॉडलिंग चुनी और उसके बाद दुनिया में छा गईं।