फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में खिली रही धूप, अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 19 Jan 2023 06:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। घाटी में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू में ठंड से बचने की जुगत में युवती - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में धूप खिली रहने से लोगों को राहत मिली। कई दिन से दिन में धूप और रात को ठिठुरन बढ़ने का सिलसिला जारी है। घाटी में शीतलहर के बीच रात का तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग में भी रात्रि पारे में गिरावट आई है। दोहपर बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, लेह और कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। घाटी में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद सड़कों पर चलने लगे वाहन - फोटो : ANI

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन का तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इससे सर्दी का अहसास हुआ। धूप न खिलने से शाम को ठंडी हवाओं ने परेशान किया।

4 of 8
श्रीनगर में ठंड से बचने की कोशिश - फोटो : संवाद
यहां दिन का तापमान 17.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 14.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ठंड से बचने के लिए कांगड़ी के साथ एक बच्ची। - फोटो : फिदा हुसैन
बर्फबारी के चलते कारगिल का श्रीनगर और जम्मू से संपर्क टूट गया है। कारगिल के स्थानीय नागरिक इसकी वजह से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों के लिए अब वायुसेना ने कोरिअर सेवा शुरू की है। जब तक रास्ता नहीं खुलेगा। तब तक वायुसेना लोगों को कारगिल से श्रीनगर और जम्मू पहुंचाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 8
जम्मू में धूप खिलने के बाद पार्क में बढ़ी लोगों की आमद - फोटो : अमर उजाला
हर सोमवार और बुधवार श्रीनगर से कारगिल के लिए वायुसेना लोगों को एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाएगी। कारगिल और जम्मू के बीच यह सेवा हर मंगलवार और वीरवार को मिलेगी। हाल ही में वायुसेना अधिकारियों और सिविल प्रशासन के बीच इसे लेकर बैठक हुई थी।
विज्ञापन

7 of 8
नत्थाटॉप में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद
इसमें यह फैसला किया गया कि जब तक रास्ता नहीं खुल जाता। तब तक वायुसेना स्थानीय नागरिकों के लिए कोरिअर सेवा उपलब्ध कराएगी। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना किसी भी अप्रत्याशित आकस्मिकताओं का सामना करने के लिए हाई अलर्ट पर रहने के अलावा नागरिकों को राहत और सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

8 of 8
बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी भवन का नजारा। - फोटो : संवाद
बर्फबारी के कारण श्रीनगर से कारगिल तक सड़क बंद होने से कारगिल के लोगों को परेशानी होती है। लिहाजा इससे राहत देने के लिए कारगिल से श्रीनगर और जम्मू के बीच विमान सेवा शुरू की गई है।

स्थान               न्यूनतम तापमान

कारगिल           -23.1
लेह                 -15.8
पहलगाम          -11.7
गुलमर्ग             - 11.3
काजीगुंड            - 7.4
कुपवाड़ा              - 6.2
कोकरनाग           - 6.3
श्रीनगर               - 4.3
बनिहाल             - 0.3
बटोत                   - 0.5
भद्रवाह               - 1.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें