फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद

Thu, 10 Nov 2022 01:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
Snowfall in Kashmir - फोटो : साकिव नबी

घाटी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी से पुंछ और शोपियां को जोड़ने वाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग फिर बंद हो गए। बारिश और तेज हवाएं चलने से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। सुंदरबनी में बिजली गिरने से एक मजदूर झुलस गया है। मौसम में बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है।  प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री तक गिर गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Snowfall in Gulmarg - फोटो : साकिव नबी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। हालांकि बर्फबारी से सैलानियों के साथ विंटर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। कश्मीर के सोनमर्ग, जोजिला दर्रा, गुलमर्ग, पीर की गली, माच्छिल, राजदान टॉप, साधना टॉप सहित अन्य कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कई हिस्सों में 1 से 2 फीट तक बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

3 of 7
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर

राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहा। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री गिरकर 9.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 8.3 डिग्री गिरकर 6.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 7
Rain in RS Pura, Jammu - फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग में दिन का तापमान 1.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बारिश हुई। यहां मौसम में आए अचानक बदलाव से दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 20.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में दिन का तापमान 11.4, बटोत में 13.9, कटड़ा में 16.4 और भद्रवाह में 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

5 of 7
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : बासित जरगर
स्थान         बारिश (मिलीमीटर)
बटोत         9.0
बनिहाल       7.8
कटड़ा          7.2
भद्रवाह       5.2
जम्मू           2.0
गुलमर्ग         17.6
विज्ञापन

6 of 7
श्रीनगर में बारिश के दौरान जाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर

मौसम साफ होने के साथ ही मार्गों को किया जाएगा बहाल 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुगल रोड को मंगलवार शाम हल्के वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन पीर की गली में ताजा हिमपात के बाद वाहनों की आवाजाही को फिर से रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मानसर मोहरे और पोशा सहित कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। अधिकारी ने बताया कि सोनमर्ग, जोजिला दर्रा और आसपास के इलाकों में भी ताजा बर्फबारी सुबह शुरू हुई है, जिसके बाद श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीनगर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकलती महिला - फोटो : बासित जरगर
बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि इस मार्ग को जोजिला पर बर्फ हटाने के बाद एक तरफ़ा ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था लेकिन सुबह से ही भारी बर्फबारी के चलते इस मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मौसम साफ़ होने के साथ ही जल्द इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा साधना टॉप पर भी बर्फबारी के चलते कुपवाड़ा-करनाह मार्ग को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। कुपवाड़ा-केरन मार्ग पर भी आवाजाही रोक दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के कारण फिसलन के चलते इन मार्गों पर आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें