फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड, जमने लगी श्रीनगर की डल झील, देखिए तस्वीरें

Sat, 19 Dec 2020 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के जम जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। श्रीनगर की डल झील भी जमने लगी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे गिर गया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भी 10 डिग्री नीचे आ गया है। कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
दिसंबर के मध्य से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जम्मू में रात और दिन का तापमान चार दशकों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा कई बार इससे ज्यादा गिर चुका है। 30 दिसंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी रिकॉर्ड 1.6 डिग्री तापमान का पैमाना दर्ज किया गया।

4 of 7
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
इससे पूर्व 20 दिसंबर 2010 को 1.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
18 दिसंबर तक की अवधि में इससे पूर्व कभी भी न्यूनतम तापमान ने 1.6 डिग्री का स्तर नहीं छुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
18 दिसंबर तक के रिकॉर्ड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का यह सबसे निचला स्तर है। स्कॉस्ट एग्रोमैट डिवीजन के पास 1982 से आंकड़े दर्ज हो रहे हैं। चट्ठा स्थित आब्जर्वेटरीमें इससे पहले 18 दिसंबर तक के दिनों में दिन और रात का तापमान एक साथ इतना नीचे रिकॉर्ड नहीं हुआ है।
- डॉ. महेंद्र सिंह, प्रभारी एग्रोमैट डिवीजन स्कॉस्ट जम्मू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
अब तक का जम्मू में सबसे न्यूनतम तापमान
30 दिसंबर 2007 - 1.5
31 दिसंबर 2010 - 1.0
20 दिसंबर 2010 - 1.2
23 दिसंबर 2011 - 1.2
30 दिसंबर 2013 - 0.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें