फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDC Election Jammu kashmir: 'मैदानों से लेकर पहाड़ों तक' मतदान का उत्साह, आतंकवाद के मुंह पर तमाचा हैं ये तस्वीरें

Sat, 19 Dec 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के आठवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई हैं। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 8.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 8
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग में सुबह नौ बजे तक कुल 5.54 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुलवामा में 1.38, बारामुला में 8.62, कुलगाम में 1.36, शोपियां में 1.03, अनंतनाग में 0.62, बांदीपोरा में 12.94, कुपवाड़ा में 11.52 और बडगाम में 6.55 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू संभाग में सुबह नौ बजे तक 12.43 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें किश्तवाड़ में 12.88, उधमपुर में 8.30, जम्मू में 8.51, कठुआ में 13.42, रामबन में 10.01, डोडा में 8.95, सांबा में 17.91, पुंछ में14.86, राजोरी में 15.94 और रियासी में 17.17 फीसदी मतदान हुआ।

4 of 8
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दरहाल निर्वाचन क्षेत्र में 26296 मतदाताओं के लिए 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्र अतिसंवेदनशील और 25 केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। वहीं सुंदरबनी निर्वाचन क्षेत्र में 32577 मतदाताओं के लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्र अति संवेदनशील हैं, जबकि 23 केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उधर डीडीसी चुनाव में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड बनाने वाली पुंछ जिले की दो सीटों पर 21 दिसंबर को दोबारा मतदान होगा। मेंढर-ए और मेंढर-बी सीटों में धांधली के आरोप पर विभिन्न सियासी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारी हंगामा किया था। राज्य चुनाव आयोग ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दोनों सीटों पर कुल चार मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

6 of 8
ddc election Jammu and Kashmir - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश में 11 बजे तक 26.07 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें कश्मीर संभाग में 16.08 प्रतिशत और जम्मू संभाग में मतदान 36.37 प्रतिशत फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन

7 of 8
ddc election Jammu and Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग-
  • पुलवामा 4.35
  • बारामुला 25.56
  • कुलगाम 4.66
  • शोपियां 3.79
  • अनंतनाग 4.63
  • बांदीपोरा 30.77
  • कुपवाड़ा 33.43
  • बडगाम 19.10
विज्ञापन

8 of 8
ddc election Jammu and Kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग
  • किश्तवाड़ 34.15
  • उधमपुर 24.56
  • जम्मू 36.64
  • कठुआ 34.45
  • रामबन 36.14
  • डोडा 34.02
  • सांबा 42.01
  • पुंछ 43.88
  • राजोरी 40.68
  • रियासी 41.87
दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 40.91 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें जम्मू संभाग में 56.40 और कश्मीर संभाग में 25.90 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें