जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर के कई रास्ते बंद हैं। श्रीनगर, बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, आदि जिलों में बिजली व सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित है। दूसरी ओर घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
आगे की स्लाइड में देखिए बर्फबारी की अद्भुत तस्वीरें और पढ़िए मौसम संबंधी जानकारी...
विज्ञापन
2 of 8
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 8
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
उधर, श्रीनगर में हुई इस सीजन की सबसे भीषण बर्फबारी के बाद प्रशासन ने मुख्य सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि तीन हजार कर्मचारियों को बर्फ हटाने के लिए लगाया गया है। जहां मशीनरी नहीं जा सकती थी वहां श्रमिकों को बर्फ हटाने के काम में लगाया गया है।
4 of 8
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। विभाग ने अपनी टीम तैनात कर दी है। जिन्होंने कई इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी, जबकि पूरी सप्लाई को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बर्फबारी से प्रभावित कारगिल शहर में मंगलवार को आवश्यक वस्तुएं लेकर जाने वाले कार्गो विमान एएन 32 की होने वाली उड़ान मौसम खराब होने के कारण रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
6 of 8
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जम्मू और कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
7 of 8
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
मध्यम स्तर की हिमस्खलन की चेतावनी पुंछ, राजोरी, रामबन, जवाहर टनल, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा और तंगधार के ऊंचे पर्वतीय इलाकों के लिए जारी की गई है।
हल्के स्तर की हिमस्खलन की चेतावनी गुलमर्ग, गुरेज, कंजलवान और सोनमर्ग के लिए जारी हुई है। हिमस्खलन की आंशका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वह घरों के अंदर ही रहें।