फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, भीषण बर्फबारी ने पर्यटकों को किया आकर्षित, देखिए तस्वीरें

Thu, 28 Jan 2021 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में इस वर्ष की शुरुआत में हुई भीषण बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया है। साल के पहले ही महीने में करीब 20 हज़ार पर्यटक आ चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई वर्षों के बाद घाटी में इतनी भारी बर्फबारी हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35-ए के हटने के बाद और उसके बाद कोरोना के चलते लॉकडाउन से घाटी में पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लेकिन नवंबर 2020 में हुई बर्फ़बारी की शुरुआत के बाद से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आस जाग गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद दिसंबर के साथ-साथ जनवरी के महीने में हुई भीषण बर्फबारी ने एक बार फिर से पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। 

4 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि इस बार ठंड ने पिछले करीब 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोडा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
अगर पर्यटकों की बात करें तो घाटी में बर्फबारी के साथ ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था। नए साल के मौके पर ही गुलमर्ग में करीब 3 हज़ार से अधिक पर्यटक मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें