फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर क्रैश हादसाः घर पहुंचा शहीद का पार्थिव, अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़े लोग, शोक में डूबा इलाका

Wed, 27 Jan 2021 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
पठानकोट और कठुआ के बीच 25 जनवरी को हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल कैप्टन ऋषभ शर्मा शहीद हो गया है। बीती देर रात सेक्टर 21-सी स्थित नालंदा अपार्टमेंट में शहीद का पार्थिव पहुंचा। आज अंतिम संस्कार होगा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचे हैं। पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है। उधर, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ध्रुव के सह-पायलट की हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने कहा कि सह-पायलट कैप्टन अंजनी कुमार सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कठुआ में लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर सोमवार की शाम क्रैश हो गया था। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हो गई थी। कैप्टन रैंक के दूसरे पायलट की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों को पठानकोट सैन्य अस्पताल शिफ्ट किया गया था, जहां 36 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। लखनपुर पहुंचते ही हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते सेना के बसोहली ब्रिगेड क्षेत्र में बिजली तार से टकराकर पेड़ों पर जा गिरा। इससे हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

 

4 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पायलटों ने हेलिकॉप्टर की सैन्य क्षेत्र में लैंडिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन यह लैंडिंग सफल नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर बिजली की हाई ट्रांसमिशन लाइन के तार से टकराता हुआ सफेदे (युकेलिप्टस) के पेड़ों के बीच जा गिरा। इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
सैन्य क्षेत्र होने के चलते फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पठानकोट सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया। प्राथमिक तौर पर इसका कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें