जम्मू-कश्मीर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। श्रीनगर में लोगों को बारिश से कई जगह जलभराव का सामना करना पड़ा। उधऱ, पर्यटन स्थलों पर हुई बर्फबारी से सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। मार्च में लंबे अंतराल के बाद बारिश और बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग और कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई।