फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी मुसीबत, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-घाटी

Wed, 24 Mar 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। श्रीनगर में लोगों को बारिश से कई जगह जलभराव का सामना करना पड़ा। उधऱ, पर्यटन स्थलों पर हुई बर्फबारी से सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। मार्च में लंबे अंतराल के बाद बारिश और बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग और कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में बुधवार सुबह रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम सहित घाटी के अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। अधिकारियों के अनुसार कुपवाड़ा जिले में भी साधना टॉप और जेड-गली में लगभग एक फीट ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्र करनाह और किरण में लगभग छह इंच बर्फ दर्ज की गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जो बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे कई इलाकों में जल भर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक घाटी में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदलता मौसम कश्मीर घाटी के लिए शुभ संकेत भी दे रहा है। इसकी वजह ये है कि गुरुवार को एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस स्थिति में मौसम सुहावना बने रहने पर पर्यटकों को दोहरी खुशी मिल सकती है। फ्लोरिकल्चर विभाग की ओर से ट्यूलिप गार्डन में सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
पिछली बार 13 लाख ट्यूलिप लगाए गए थे और इस बार यह संख्या बढ़ाकर 15 लाख की गई है। इस बार करीब 64 किस्मों के ट्यूलिप लगाए गए हैं। कुछ नई किस्म के ट्यूलिप विदेश से आयात किए गए हैं। पिछले वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल कोविड की वजह से नहीं आयोजित किया जा सका, इसलिए इस बार ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें