फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारिश और बर्फबारी ने कराया ठंड का अहसास, फिर मौसम बिगड़ने की संभावना

Mon, 19 Apr 2021 10:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कई जिलों में बारिश और कुछ ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई तो कई जिलों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 20 अप्रैल से एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना भी जताई है। उधर, तहसील चिनैनी में मौसम के अचानक बदलने से ठंड में इजाफा हुआ है, जिसके लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
नत्थाटॉप और पटनीटॉप में करीब दो इंच तक ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा इलाका काफी समय तक सफेद चादर में लिपटा रहा। नत्थाटॉप पहुंचे सैलानियों को लौटने में दिक्कत हुई। बिगड़े मौसम के कारण नत्थाटॉप और पटनीटॉप में तापमान में काफी गिरावट आई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। कटड़ा और भद्रवाह में भी सिर्फ बादल छाए रहे। बनिहाल, बटोत में अच्छी खासी बारिश हुई। कश्मीर में अधिकतर जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई। श्रीनगर, काजीगुंड, पहलगाम, कुपवाड़ा और गुलमर्ग में बर्फबारी और बारिश हुई है।

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
तापमान की बात करें तो अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से कम ही दर्ज हुआ है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में सामान्य से पांच डिग्री कम अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में सामान्य से दो डिग्री कम अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में सामान्य से करीब दो डिग्री कम अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें