इस साल की शुरुआत में अभी कोविड से एक माह ही राहत मिली थी कि देश में इसकी दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हालात बदतर होने लगे हैं। ऐसे में दोबारा अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत कोविड योद्धा मानवता की सेवा के लिए आगे आए हैं। हम बात कर रहे हैं फ्रंटलाइन चिकित्सा कर्मियों की। पिछली बार इन कर्मियों ने कोरोना वायरस को झेलने के साथ अपने कई साथियों को खो दिया। लेकिन मरीजों की सेवा करने में उनके जज्बे और जोश में कोई कमी नहीं आई और वे अब पूरे मन के साथ दोबारा जुट गए हैं। इन्हीं योद्धाओं में से जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के इमरजेंसी स्टाफ के सदस्य अली अंसारी हैं।