फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, 500 से अधिक वाहन फंसे

Sat, 10 Jul 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में मानसून की पहली तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार बीती रात से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को 17 घंटे बाद शनिवार दोपहर 2 बजे खोला गया, लेकिन इसमें फंसे वाहनों को ही निकाला गया, जबकि दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। रामबन प्रशासन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रामबन के मगरकोट में राजमार्ग की मरम्मत के चलते रविवार भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा जाएगा। सपवाल राजमार्ग समेत कई हिस्सों में भारी जलभराव से जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। कई छोटे वाहन पानी में फंस गए। राजोरी-पुंछ में मूसलाधार बारिश से नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर तक चापर सेवा बाधित रही। बारिश के दौरान कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। 

बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शनिवार सुबह जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। जम्मू शहर के कई हिस्सों में पानी के तेज बहाव से यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कनाल नहर का एक हिस्सा टूट जाने से पानी सड़कों पर आ गया। हालांकि जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू में 7.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बारिश से तापमान में गिरावट से गर्मी और तपिश से राहत मिली है। कटड़ा में 10.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 28.9, बटोत में 26.9 और भद्रवाह में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
 

4 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है, वहीं कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी श्रीनगर में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कुपवाड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 34.6, गुलमर्ग में 23.0, पहलगाम में 28.0, लेह में 30.7 और कारगिल में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें